मनोरंजन

श्रावण माह में शिवार्चन (13)- (श्री रामेश्वरम जी, तमिलनाडु) – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

रामनाथपुर में रघुवर ने ज्योतिर्लिंग बनाया था।

दोष ब्रह्महत्या का शिव पूजन कर तुरत मिटाया था।

सागर तट पर बसा धाम यह, रामेश्वर कहलाता है,

पाप मिटाने किया गया अभिषेक शिवा को भाया था।

 

वास्तुकला है परम अनूठी, शिल्प बड़ा मन भावन है।

प्रांगण के बाइस कूपों का, नीर बड़ा ही पावन है।

अद्भुत खम्बे हैं कतार में, सबसे लंबा गलियारा,

सदा लगा रहता मेला भक्तों का, क्या भादों, क्या सावन है।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

 

Related posts

दोहा मुक्तक – सुधीर श्रीवास्तव

newsadmin

हकीकत-ए-जिंदगी – डॉ आशीष मिश्र

newsadmin

राजनीति का ग्रहण – नीलांजना गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment