राजनीतिक

मल्लिका अर्जुन खड़गे का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान  – कॉंग्रेस

neerajtimes.com गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की महती रैली को कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा संबोधित करने के बाद उस स्थल को हिंदू राइट विंग संगठन द्वारा कथित रूप से किए गए ‘शुद्धीकरण’ के विरोध में तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए 14 अगस्त 2026 को गया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजेन्द्र आश्रम से गया समाहरणालय स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल तक एकजुटता मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की।
कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष डॉ शशि शेखर सिंह,चंद्रिका यादव,प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, शौकत निशात, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, सैफुल्ल इस्लाम,धर्मेन्द्र निराला, मुन्ना मांझी,रंजीत सिंह, शिव कुमार चौरसिया,सुनील पासवान,इन्दलपासवान,, शमी अख्तर खिदिरहायत,अर्जुन गुप्ता,अनिल पासवान,ब्रजेश राय, चन्दन महतो,सुधीर कुमार,प्रदीप शर्मा, राजकपूर गुप्ता,बालमुकुंद पांडे,शिवनाथ प्रसाद, जनार्दनकुमार,ललन कुमार दास,मोहमदखालिद आदि ने

संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक देश में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के कार्यक्रम स्थल का कथित ‘शुद्धीकरण’ करना सामाजिक सौहार्द, लोकतांत्रिक मर्यादा और संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे विभाजनकारी एवं अपमानजनक कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी।

नेताओं ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सम्मान और सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेसजन पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं। देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली हर कोशिश का शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामाजिक सद्भाव, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।     रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

पंजाब में आम आदमी पार्टी का चार वर्षों का सफर, चुनावी घोषणा पत्र में किए अधिकतर वादे अभी भी अधूरे – सुभाष आनंद

newsadmin

मजबूत सेना और श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लक्ष्य को सार्थक करेगी योजना: कोठियाल

newsadmin

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे हैं धामी: गौतम

newsadmin

Leave a Comment