उत्तराखण्ड

अतिक्रमण का विरोध करने वालों का मातृशक्ति ने किया बॉयकाट

neerajtimes,.com देहरादून (विनोद निराश) – आजकल बैंक कॉलोनी अजबपुर कलां में श्री दुर्गा मंदिर समिति एवं नगर निगम के सयुंक्त तत्वाधान में बैंक कॉलोनी को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर कुछेक लोगों ने नकारात्मक रवैय्या अपना रखा है। मसलन सही कार्य हो या गलत कृत्य मगर विरोधाभाषी स्वभाव अनिवार्य है। एक दूसरे पर छींटाकशी करना जैसे शगल सा हो गया हो। जबकि समिति का स्पष्ट एजेण्डा है कि कॉलोनी को अतिक्रमण मुक्त कर आदर्श कॉलोनी बनाना है जिसकी समिति ने परिकल्पना की है।
इस सन्दर्भ में गली न०- 2 की मातृशक्ति का कहना है कि जिस प्रकार एक हाउस ऑनर ने धमकी देकर नगर निगम की टीम को बैरंग लौटा दिया। साथ ही ये अफवाह फैला दी कि मेरे बेटे के साथ मारपीट की है,और पुलिस भी बुला दी। हम उसके इस झूठे कृत्य की घोर निंदा करते हुए सामूहिक रूप से भर्त्सना करते है। मौक़ा-ए-वारदात पर उपस्थित महिला समूह ने सामूहिक रूप से अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि जो आज तक इस कॉलोनी में नहीं हुआ वो आज पहली बार हुआ है ये निंदनीय है। जिस प्रकार एक महिला सभी संभ्रांत लोगो के रू-ब-रू हो रौब ग़ालिब कर रही थी वो महिला जगत के लिए अशोभनीय है। मगर बाद में वही महिला ये कहने लगी कि मुझ अकेली महिला देख कर सारे लोग मुझे सता रहे है। इस पर उपस्थित मातृशक्ति ने पुलिस के समक्ष उनके कथन का विरोध करते हुए कहा कि ये झूठ बोल रही है, इनको लज़्ज़ाबोध होना चाहिए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सोहन रौतेला , नगर निगम की टीम , श्री दुर्गा मंदिर समिति के पदाधिकारीगण सहित बैंक कॉलोनी के अधिकतर लोग एवं मातृशक्ति उपश्थित रही।

Related posts

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में अस्थाई मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग की गई

newsadmin

कृषि मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में गणेश जोशी ने रखा राज्य के कृषि एवं बागवानी विकास का ब्लूप्रिंट

newsadmin

मुख्यमंत्री ने लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एण्ड लेक फ्रन्ट डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment