उत्तराखण्ड

बैंक कालोनी वासियों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर लगाया भेदभाव का आरोप

neerajtimes.com देहरादून (विनोद निराश) – बैंक कॉलोनी अजबपुर कलां में श्री दुर्गा मंदिर समिति के कुछ पदाधिकारियों ने नगर निगम के साथ मिलकर बैंक कॉलोनी की गली न -1 एवं गली न -2 में संयुक्त रूप से 1 अगस्त को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमे कुछ लोगो को टारगेट करते हुए उनके घरो के सामने से फूल पौधे भी उखाड़ दिए जबकि कुछ घरों के सामने लघु, मध्यम व बड़े आकार के पेड़ यथावत छोड़ दिए गए।
कालोनी के अधिकतर पीड़ित लोगों का कहना है की अतिकरण के नाम पर भेदभाव किया गया। कुछ ही लोगों के घरो पर फोकस किया गया। नगर निगम ने भी उन्ही घरो के सामने से पेड़-पौधे हटाए जिनके बारे में समिति द्वारा नगर निगम कर्मचरियों को निर्देशित किया गया । इस भेदभाव पूर्वक अतिक्रमण को लेकर पूरी कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।

गली का सौन्दर्य कुछ यूं बढ़ाना है ,
हरे-भरे पेड़ पौधे समूल हटाना है।

अतिक्रमण परिसीमन के नाम पर,
इस शांत फ़िज़ा में खौफ फैलाना है।

अतिक्रमण हटाओ का मतलब तो,
कुछेक लोगो को निशाना बनाना है।

कही फूल न छोड़े, कही पेड़ न छेड़े,
फर्ज़े-वफ़ा कुछ ऐसे भी निभाना है।

नाराज़गी पड़ी जो अपनेपन पे भारी,
तो भाई चारा सुबहो-शाम जताना है।

अपनापन बस नाम का रह गया,
सिर्फ आँख की चुभन मिटाना है।

आख़िर क्या समझाये उन्हें निराश,
फितरत जिनकी लोगों को सताना है।

 

 

Related posts

ओथ की जगह ‘महर्षि चरक शपथ’ लेंगे मेडिकल छात्र

newsadmin

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

newsadmin

एसईओसी में शासन तथा सेना के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई

newsadmin

Leave a Comment