उत्तराखण्ड

सचिव उच्च शिक्षा, सूचना श्री शैलेष बगौली द्वारा बेस चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया

पिथौरागढ़ 13 जून 2023- चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, मंत्री परिषद, सूचना श्री शैलेष बगौली द्वारा मंगलवार को पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सचिव
ने बेस चिकित्सालय में ओपीडी कक्ष, डायलिसिस यूनिट, सिटी स्केन कक्ष आदि का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हंयाकी से बेस चिकित्सालय के स्टाफ, चिकित्सालय में स्थापित उपकरणों, चिकित्सालय में प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बेस चिकित्सालय के सफल संचालन में आ रही दिक्कतों/समस्याओं से शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाय। शासन स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किये जायेगें।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैम्प आधारित सुशासन को मिली नई गति

newsadmin

रायफल क्लब फंड से आज फिर 07 असहाय, निर्बल लोगों को डीएम ने प्रदान की 1.75 लाख की आर्थिक सहायता

newsadmin

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राज्य मंत्री अजय भट्ट ने स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण किया

newsadmin

Leave a Comment