neerajtimes.com देवबंद — भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार ने देवबंद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सच बोलने वालों और पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने जल्द ही अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और उत्पीड़न व कथित भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई, तो भाकियू (टिकैत) राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
ललित कुमार ने कहा कि संगठन किसानों, आम नागरिकों और पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर विभाग के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। रिपोर्टर — महताब आज़ाद