राष्ट्रीय

20 जून से स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज 11 सूत्री मांगों को लेकर अनेक प्रदेशों दौरा करेंगे

neerajtimes.com – अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज 20 जून से अनेकों प्रदेशों के प्रवास पर रहेगें। 5 दिसम्बर 2026 से राजस्थान के खैरथल के मुंडावर चांदपुर बाबा प्रहलाद दास आश्रम से प्रारम्भ होने वाली भारत माता परिक्रमा जो ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में किया जायेगा जिसका उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना, साधु – सन्तों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाना, देश में चल रहे लव जिहाद पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने विशेष कानून बनाना, देश में हो रहे धर्मांतरण पर पूर्ण रूप से रोक लगाने विशेष कानून बनाना, पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक परिवार प्रतिवर्ष सुरक्षित जगह पर दस पेड़ लगाकर उसे बड़े होते तक सुरक्षित रखने का विशेष कानून बनाना आदि ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर भारत माता परिक्रमा जो 16265 किलो मीटर का होगा यह परिक्रमा 29 प्रदेशों तथा दो देशों से होकर गुजरेगा। स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज भारत माता परिक्रमा को सफल बनाने 20 जून से 10 अगस्त तक अनेकों प्रदेशों का दौरा करेंगे। दिनांक 21 जून से 24 जून तक उड़ीसा में रहेगें। दिनांक 22 जून को नरेन्द्र मोदी विचार मंच के स्थापना दिवस में अतिथि के रूप में कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करेगें। दिनांक 23 जून को उड़ीसा के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. मोहन मांझी जी से भेट कर उड़ीसा से गुजरने वाली भारत माता परिक्रमा के विषय पर चर्चा करेगें। 24 जून की शाम को स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौम्यो घोष जी के साथ कार से कलकत्ता निकल जायेगे। दिनांक 25 जून को कलकत्ता में पदाधिकारियों की बैठक लेगे । 26 जून को मां काली जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। 27 जून को पश्चिम बंगाल के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. शुबेंदु अधिकारी से भेट कर पश्चिम बंगाल से गुजरने वाली भारत माता परिक्रमा के विषय पर चर्चा करेगें। 28 जून को सुबह गंगा सागर में स्नान कर पूजा अर्चना करेगें। 29 जून को मा. श्री मिथुन चक्रवती जी से भेट करेगें। 29 जून की शाम को असम गुवहाटी के लिए निकल जायेगे। 30 को असम के पदाधिकारियों के साथ सुबह मां कामख्या के दर्शन कर भारत माता परिक्रमा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 1 जुलाई से 15 जुलाई तक मां कामख्या में मसान साधना करेगें। 16 जुलाई को असम के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. हिमंत बिस्वा सरमा जी से भेट कर असम से गुजरने वाली भारत माता परिक्रमा के विषय पर चर्चा करेगें। 17 जुलाई को नेपाल के लिए निकल जायेगे। 19 जुलाई को काठमांडू नेपाल में नेपाल के प्रधानमंत्री मा. बालेंद्र शाह जी से भेट कर नेपाल से गुजरने वाली भारत माता परिक्रमा के विषय पर चर्चा करेगें। नेपाल से जिस सड़क मार्ग से भारत माता परिक्रमा गुजरने वाली है उस मार्ग का अवलोकन करेगें। 19 जुलाई से 25 जुलाई के बीच नेपाल में ही रहेगें और पदाधिकारियों की बैठक लेकर भारत माता परिक्रमा को सफल बनाने की अपील करेगें। 26 जुलाई को नेपाल से बिहार पटना के लिए रवाना होगें। 28 जुलाई को बिहार पटना में कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे। 30 जुलाई को बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री मा .सम्राट चौधरी जी से भेट कर बिहार से गुजरने वाली भारत माता परिक्रमा के विषय पर चर्चा करेगें। 1 अगस्त को बिहार से उत्तराखंड के लिए रवाना होगें। 2 अगस्त से 7 अगस्त तक उत्तराखंड में रहकर पदाधिकारियों की बैठक लेकर भारत माता परिक्रमा को सफल बनाने की अपील करेगें। 8 अगस्त को उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. पुष्कर सिंह धामी जी से भेट कर भारत माता परिक्रमा का उद्देश्य बताते हुए परिक्रमा के विषय पर चर्चा करेगें। 10 अगस्त को उत्तराखंड से अपने ग्रह निवास बालाघाट बैहर पहुंच कर 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नरेन्द्र मोदी विचार मंच कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें। दौरा कार्यक्रम को सफल बनाने सभी पदाधिकारी तैयार रहें। उक्त जानकारी अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय प्रमुख संगठन महामंत्री रामनारायण मिश्रा ने दिया।  – रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

सामयिक परिवेश महाराष्ट्र इकाई के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव

newsadmin

पहचान पत्रों की अनिवार्यता क्यों ? (दृष्टिकोण)  – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

विकास की अनंत संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट – डॉ. मोहन यादव 

newsadmin

Leave a Comment