उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के अंतर्गत चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ये सभी मेधावी विद्यार्थी अखबार वितरण करने वाले एजेंटों के परिश्रमी परिवारों से संबंधित हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बीच भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे न केवल अपने परिवारों के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के परिश्रम और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि उनके बच्चे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि वे आगे बढ़कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और अपने लक्ष्य को कभी न छोड़ें।

इस अवसर पर महानिदेशक, सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित दैनिक जागरण समूह के वरिष्ठ अधिकारी, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार ने की राज्य स्तर पर योजनाओं की सघन समीक्षा

newsadmin

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीड बैक लिया

newsadmin

पूर्व जिप अध्यक्ष, दर्जनों बीडीसी और प्रधान सहित सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

newsadmin

Leave a Comment