उत्तर प्रदेश

नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का फूल माला एवं पटके और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत

neerajtimes.com देवबंद – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के सानिध्य में नगर संगठन की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा पर नगर संगठन द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए पांचो सभासदों का फूल माला एवं पटके और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा संगठन ने सर्वोपरि रखा है उन्होंने जिला एवं प्रदेश संगठन एवं राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान हमेशा संगठन और जनप्रतिनिधि रखते हैं और वक्त आने पर उनका सम्मान दिलाने का काम देश मे किसी संगठन में है तो वह भाजपा में है उन्होंने पांचो सभासदों को अपने कर्तव्य उत्तरदायित्व को समझते हुए अपने अधिकारों का पूर्ण उपयोग करने का आह्वान करते जनता जनार्दन की सेवा भाव रखते हुए कार्य करने की आशा जताई।
इस अवसर पर मनोनीत सभासद विजेंद्र वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने सहयोग का पूर्ण आश्वासन देते हुए मंत्री कुंवर बृजेश सिंह एवं संगठन का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर बहन मंजू शर्मा एवं राजन छाबड़ा जी ने
मंत्री कुवंर बृजेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उसे पर खरा उतरने का आश्वासन दिया राहुल वाल्मीकि एवं ऋषिपाल कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व को बड़ी गंभीरता एवं सेवा भाव से करते हुए पार्टी की उम्मीद पर खड़ा करने का आश्वासन दिया एवं मंत्री बृजेश सिंह ने पिछड़े एवं अनुसूचित समाज को विशेष सम्मान के लिए उनका आभार जताया
इस अवसर पर भारी संख्या में महिला पदाधिकारीएवं पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार बेहद गंभीर, ग्रेटर नोएडा में बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन

admin

आर एस एस के दत्तात्रेय होसबाले के ब्यान की कड़ी आलोचना

newsadmin

अयोध्या में 18 नवम्बर को जन कल्याण हेतु दीपदान. होगा जन रामायण काव्यार्चन

newsadmin

Leave a Comment