राष्ट्रीय

रुह की रश्मियाँ व श्रद्धा सुमन विमोचित होंगी लाल किले के अभिव्यक्ति सभा में

neerajtimes.com जबलपुर – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रभाषा अभियान के अंतर्गत दिनांक 13 सितंबर 2025 को डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई सिविल सेवा संस्थान 18 पूसा रोड करोलबाग नई दिल्ली में हिंदी सम्मेलन व 14 सितंबर 25 को लाल किले के पास राष्ट्रभाषा अभिव्यक्ति सभा में सम्मान समारोह, काव्य पाठ व विभिन्न साहित्यकारों की किताबों का लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण की इस कड़ी में डाॅ. संगीता तिवारी मुंबई शिक्षाविद व कवयित्री की दो किताबें रुह की रश्मियाँ व श्रद्धा सुमन लोकार्पित की जाएँगी।
हिंदी सम्मेलन व राष्ट्रभाषा अभिव्यक्ति सभा को सफल बनाने हेतु डॉ॰ लाल सिंह किरार- राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदीप मिश्र अजनबी- महासचिव दिल्ली, डॉ॰ सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज-सलाहकार, संतोष कुमार पांडेय- वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता व पप्पू सोनी संयोजक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने कवियों कवयित्रियों पत्रकारों व हिंदी प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related posts

मनुष्यों के वर्ण भले ही अलग-अलग क्यों ना हों तथापि उन सभी की जातियां एक होती हैं- इंजी. संतोष कुमार मिश्र ‘ असाधु’

newsadmin

महावीर स्वामी का मोक्ष प्रदाता ज्योति पर्व दीपावली – इंजी. अरुण कुमार जैन

newsadmin

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत के तटों को साफ रखने पर दिया जोर

newsadmin

Leave a Comment