श्री रामबोला से बनें
संत गोस्वामी तुलसीदास !
सदैव जपते रहे रामनाम…,
कहलाए अनन्य भक्त हरिदास !!1!!
हिंदू संत वैष्णव कवि
राम भक्ति के लिए थे प्रसिद्ध !
रच डाली श्रीहनुमान चालीसा..,
और रामचरित मानस जैसे ग्रंथ !!2!!
माता हुलसी आत्माराम सुत
श्रीनरहरिदासजी के थे परम भक्त !
ज्ञान भक्ति शिक्षा उनसे पाकर..,
प्रभु राम के बनें अनुरक्त !!3!!
रत्नावली से करके विवाह
पाया सुंदर एक तारक पुत्र !
धर्मपत्नी ही बनी प्रथम गुरु..,
और भक्तिराह के सुझाए सूक्त !!4!!
विनय पत्रिका, कवितावली
और गीतावली दोहावली रची !
पार्वती मंगल, जानकी मंगल लिख.,
छोड़ी अमिट छाप संस्कृति की !!5!!
श्रीतुलसीदास वाल्मीकि अवतार
भक्ति साहित्य के कवि लोकप्रिय !
श्री राम भक्ति के परम सूत्रधार…,
बसे हैं सभी जन मन के हिय !!6!!
– सुनील गुप्ता, जयपुर , राजस्थान |