मनोरंजन

तुलसीदास – सुनील गुप्ता

 

श्री रामबोला से बनें

संत गोस्वामी तुलसीदास !

सदैव जपते रहे रामनाम…,

कहलाए अनन्य भक्त हरिदास !!1!!

 

हिंदू संत वैष्णव कवि

राम भक्ति के लिए थे प्रसिद्ध !

रच डाली श्रीहनुमान चालीसा..,

और रामचरित मानस जैसे ग्रंथ !!2!!

 

माता हुलसी आत्माराम सुत

श्रीनरहरिदासजी के थे परम भक्त !

ज्ञान भक्ति शिक्षा उनसे पाकर..,

प्रभु राम के बनें अनुरक्त  !!3!!

 

रत्नावली से करके विवाह

पाया सुंदर एक तारक पुत्र !

धर्मपत्नी ही बनी प्रथम गुरु..,

और भक्तिराह के सुझाए सूक्त  !!4!!

 

विनय पत्रिका, कवितावली

और गीतावली दोहावली रची  !

पार्वती मंगल, जानकी मंगल लिख.,

छोड़ी अमिट छाप संस्कृति की  !!5!!

 

श्रीतुलसीदास वाल्मीकि अवतार

भक्ति साहित्य के कवि लोकप्रिय  !

श्री राम भक्ति के परम सूत्रधार…,

बसे हैं सभी जन मन के हिय !!6!!

– सुनील गुप्ता, जयपुर , राजस्थान |

Related posts

गीत – (हिन्दू नव वर्ष) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

आओ मिलके पेड़ लगायें – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

दो बदन – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment