राष्ट्रीय

श्रीमती उमा सुहाने को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया – कवि संगम त्रिपाठी

neerajtimes.com जबलपुर – हिंदी के प्रचार-प्रसार व हिंदी साहित्य की सेवा में लगे कवि कवयित्रियों को निरंतर सम्मानित किया जा रहा है और इसी क्रम में गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर संस्था व कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने श्रीमती उमा सुहाने रायपुर को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया है।
श्रीमती उमा गोविंद सुहाने भगवती कला केन्द्र की संचालिका है व हिंदी लेखिका संघ, वैश्य महासभा, गहोई समाज से जुड़ी हैं। इन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व वर्ल्ड वाइड रिकार्ड सम्मान प्राप्त हुआ है। अंतरा शब्द शक्ति, अंतरा गौरव, शब्द कोविद, दिव्य रश्मि कला साहित्य मणि अलंकरण, प्रसंग अलंकरण सहित अन्य विभिन्न संस्थाओं से सम्मान पत्र मिले हैं।
कवि संगम त्रिपाठी ने जारी विज्ञप्ति में देश के हिंदी प्रेमियों से आव्हान किया है कि 13.09.2025 व 14.09.2025 को दिल्ली में आयोजित हिंदी अधिवेशन व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में साहित्यकार पत्रकार व समाज सेवी सहयोग प्रदान करें।

Related posts

यूपी-पंजाब में सत्‍ता में आई पार्टियों के लिए आगे की राह आसान नहीं चुनाव के दौरान किये गए वादे पार्टियों को करना पढ़ सकता है मुश्किलों का सामना

admin

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ आठिया की 11 पुस्तकों का लद्दाख के उपराज्यपाल द्वारा विमोचन तथा इथोपिया, सूरीनाम के राजदूत द्वारा विश्व हिन्दी सेवी सम्मान से किया सम्मानित

newsadmin

रामायण केन्द्र जबलपुर 23 जून को आयोजन करेगा

newsadmin

Leave a Comment