मनोरंजन

तलाश रही हूँ – ज्योत्स्ना जोशी

 

एक अगुंजित स्वर

हठीले जिद की तरह

मेरे अंतस के मौन से

निरन्तर टकराता हुआ,

कि हिस्सों और किस्तों

में आखिर क्यों मेरा

अस्तित्व विभाजित हो

प्रश्नोत्तरी की इस दीर्घ

श्रृंखला में अपने रिक्त को

अपेक्षित अनुकूलित

रंगों से भरकर

मैं अपने हक के आसमान में

सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरे होने को

तलाश रही हूँ,

– ज्योत्स्ना जोशी, देहरादून, उत्तराखंड

Related posts

गीत गायेगा जमाना – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

इंद्रप्रस्थ पोलिंग बूथ की लाइन में कृष्ण अर्जुन (व्यंग्य) – विवेक रंजन

newsadmin

Leave a Comment