राष्ट्रीय

रामायण केन्द्र जबलपुर 23 जून को आयोजन करेगा

neerajtimes.com जबलपुर – रामायण केंद्र जबलपुर इकाई के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की प्रारंभ में आगामी 23 जून 2025 दिन सोमवार को रानी दुर्गावती म्यूज़ियम भंवरताल गार्डेन स्थित कला वीथिका में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा कर कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई साथ ही समिति के सदस्यों को आगामी कार्यक्रम में किये जाने वाले कार्य एवं कार्यभार बांटने के विषय में भी चर्चा की गयी। इसके अतिरिक्त कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर भी विचार किया गया। इस बैठक में रामायण केंद्र जबलपुर के संयोजक इंजी. श्री संतोष मिश्र , जिला मंत्री डॉ. विवेक चंद्रा . जिला अध्यक्ष डॉ. वी.के.उपाध्याय , श्रीमती अल्का श्रीवास्तव जी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,डॉ. नेहा शाक्य सह सचिव तथा विशेष निमंत्रित सदस्य डॉ. नम्रता चंद्रा जी ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। श्री उपाध्याय जी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नए सदस्यों को इस ग्रुप से जोड़ने हेतु व्यक्तिगत स्तर पर एवं सोशल तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जाएगा। डॉ. विवेक चंद्रा द्वारा मीटिंग में सम्मिलित हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उक्ताशय की जानकारी कवि संगम त्रिपाठी ने दी।

Related posts

मेघालय के वैज्ञानिक खनन के लिए लंबे समय से किए जा रहे अथक प्रयासों को मिली उम्मीद की किरण

newsadmin

एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने आई गारेन्टी मैक्स सेविंग्स को किया लॉन्च

newsadmin

इनर व्हील क्लब ऑफ सतना द्वारा आयोजित मेले मे महिलाओं ने जमकर की खरीददारी

newsadmin

Leave a Comment