मनोरंजन

मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का किया आयोजन

neerajtimes.com वाराणसी – आभासी दुनिया के हिंदी काव्य साहित्य के प्रोन्नति हेतु कर्मरत, हिंदी काव्य प्रेमियों के बहुचर्चित समूह कलम के जादूगर ने भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र माने जाने वाले काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में हर हर महादेव के जयकार के संग उत्साह और उमंग का नया रंग भरते हुए आयोजन किया ‘रंगोत्सव 2025’ होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का।

वाराणसी स्थित होटल इवारा इन्न में आयोजित यह कार्यक्रम जाने माने कवि, गीतकार और कलम के जादूगर के संस्थापक श्रेय तिवारी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ जीतेंद्र कुमार गुप्ता और  जगन्नाथ राय। कार्यक्रम का उत्तम संयोजन किया कवयित्री चेतना तिवारी ने एवं कवयित्री पूजा श्रीवास्तव, कवयित्री अलका बलूनी पंत, कवयित्री रिचा सिंह  और कवयित्री अर्चना झा द्वारा रंगोत्सव का उत्कृष्ट संचालन किया गया।

इस भव्य रंगोत्सव में भाग लेने हेतु देश भर से, पटल से जुड़े कई वरिष्ठ एवं युवा रचनाकारों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचारों का प्रस्तुतीकरण किया। सभी काव्यकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न ग़ज़लों, गीतों और छंदों ने अपने मनमोहक रंग में उपस्थित सभी श्रोताओं का मन रंग दिया। दर्शकों का हृदय कभी प्रेम रस से प्रफ्फुलित हुआ तो कभी हास्य व्यंग्य में सराबोर हुआ। कभी भावुक हुए श्रोतागण तो कभी हृदय में ऊर्जा का संचार हुआ।

इस शानदार एवं रंगारंग रंगोत्सव में सम्मिलित होने वाले रचनाकार हैं कवि विनय कुमार, कवि नितेश कुमार साहेब, कवि सर्वेश अग्रहरि व्योही, कवि नीरज प्रजापति, कवयित्री रिचा अग्रवाल, कवि पंकज देहाती, कवयित्री अभिलाषा श्रीवास्तव अनुभूति, कवि संजय कुमार राव, कवयित्री पूजा श्रीवास्तव, कवि अजय वर्मा साथी, कवयित्री डॉ रेणु वर्मा, कवि अजय वर्मा, कवि हिमांशु सक्सेना अर्श, कवि विजय पुरोहित बीजू, कवि कृष्ण कुमार दुबे, कवयित्री वर्तिका अग्रवाल, कवि कुलदीप शुक्ला, कवि प्रकाश मित्रवत, कवयित्री दीपांशी शुक्ला, कवि संजीव कुमार सिंह, कवयित्री प्रियंका श्रीवास्तव, कवयित्री अनामिका कली, कवि सतीश पांचाल, कवि प्रदीप कुमार झा, कवि दुर्वेश कुमार, कवि विशु तिवारी, कवि प्रताप शंकर दुबे, कवि विवेक अग्रवाल अवि, कवयित्री बबली सिंह वान्या, कवि डॉ अनुराग पांडे, विक्रम सिंह यादव बरनी, कवि तरुण जैन तरुण, विनय कुमार साहू निश्छल, कवि बीरेंद्र गौतम,कवयित्री श्राबोनी गांगुली, कवि शशांक मणि यादव,कवि भूपेंद्र राघव, कवयित्री निशा सक्सेन, कवयित्री मीरा सजवान मानवी, कवयित्री मंजू कुशवाहा, कवयित्री डॉ वंदना श्रीवास्तव, कवयित्री अभिलाषा अरुण,कवयित्री डॉ पुष्पा सिंह, कवयित्री अंजना जैन और कवयित्री नीलम गुप्ता।

इन सभी रचनाकारों को हिंदी काव्य साहित्य के उत्थान में अपने योगदान हेतु कलम के जादूगर समूह द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस बेहतरीन रंगोत्सव के आयोजक श्रेय तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी काव्य साहित्य की अभिवृद्धि और नवीन रचनाकारों को मंच प्रदान करना है। कलम के जादूगर नियमित रूप से ऐसे सम्मेलनों का आयोजन विभिन्न शहरों में करते रहते हैं।

Related posts

तपन – सुनील गुप्ता

newsadmin

वसंत – मधु शुकला

newsadmin

जबलपुर की कवयित्री को हिंदी सेवी सम्मान

newsadmin

Leave a Comment