उत्तराखण्ड

अंडर पास की कमिटमेंट की तकनीकि रिपोर्ट ग्रामीणों से करें तुरंत साझा

देहरादून दिनांक 25 मार्च 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की संयुक्त अध्यक्षता में बल्लुपुर-पावंटा राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं सम्बन्धित ग्रामीणों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों को सुना।
जिलाधिकारी ने बल्लुपुर-पंावटा हाईवे में अण्डरपास एवं ग्रामीणों द्वारा रिट पीटिशन के सम्बन्ध में एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया ग्रामीणों के समुचित आवेदनों पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने तथा अण्डरपास की मानसून सीजन के दृष्टिगत अण्डर पास की सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस, स्थानीय बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की कीमत पर नही किया जा सकता है निर्माण प्लान में यदि खामिया हैं तो उसे सुधार करें। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को नाले पर बने अण्डरपास जलभराव के दृष्टिकोण से पूर्ण सुरक्षित है इसका प्रमाण देने को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी विकासनगर को मौके पर जाकर ग्रामीणों के समुचित प्रकरण पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, मैनेजर एनएचआई राहुल मीना, एनएचएआई से सुमित कुमार सिंह, आरके दिनकर, ओमप्रकाश सिंह, स्थानीय ग्रामण्ीा मौ आबिद, हनीफ आबिद, सराफत अली, मोहसिन अली, सुमन भट्ट, संजय दत्त भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रुद्रपुर नगर निगम ने दो हजार लोगों को भेजा हाउस टैक्स जमा करने का नोटिस

newsadmin

एयू एसएफबी 24×7 वीडियो बैंकिंग सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला बैंक बना

newsadmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में हुआ कार्यशाला का आयोजन

newsadmin

Leave a Comment