मनोरंजन

रक्षा बंधन ये कहे – डॉo सत्यवान सौरभ

रक्षा बंधन प्रेम का, मनभावन त्यौहार।

जिससे भाई बहन में, नित बढ़े है प्यार।

*

बहनें मांगे ये वचन, कभी न जाना भूल।

भाई-बहना प्रेम के, महके हरदम फूल।।

*

रेशम की डोरी सजी, बहना की मनुहार।

रक्षा बंधन प्यार का, सुंदर है त्योहार।।

*

रक्षा बंधन प्यार का, निश्छल पावन पर्व।

करती बहने हैं सदा, निज भाई पर गर्व।।

*

भाई बहना प्रेम का, सालाना त्यौहार।

बांटे लाड दुलार की, खुशियां अपरम्पार।।

*

रक्षा बंधन पर करें, बहनें सारी नाज।

देखे भाई कीर्तियाँ, खुशियां झलके आज।।

*

करती बहने विनतियाँ, सौरभ ये हर साल।

आए कोई भी समय, भैया उनकी ढाल।।

*

रक्षा बंधन पर्व पर, मन की गांठे खोल।

भाई-बहन  स्नेह  से, कर दें घर अनमोल।।

*

रक्षा बंधन ये कहे, बात यही हर बार।

सच्चा पवन प्यार ये, झूठा जग का प्यार।।

– डॉo सत्यवान सौरभ, 333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा – 127045, मोबाइल :9466526148,01255281381

Related posts

मां के चरणों में – प्रीति त्रिपाठी

newsadmin

सुनो मन – मीरा पाण्डेय

newsadmin

महंगे होते माथे के बाल, लोकतंत्र में हुआ कमाल (व्यंग्य) – पंकज शर्मा तरुण

newsadmin

Leave a Comment