मनोरंजन

राजश्री साहित्य राज्य शिक्षादूत अलंकरण सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक अशोक कुमार यादव

neerajtimes.com छत्तीसगढ़ – राजश्री साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अकादमी के संस्थापक राजेंद्र कुमार राज, अध्यक्ष पंकज जोशी, महानिर्देशक मणिमला शर्मा, संरक्षक तनुश्री मिश्रा, उपाध्यक्ष दीप्ति जोशी, महासचिव ज्योति महाजन और संपादक चमन विश्वकर्मा है। इस अकादमी के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा न, मुंगेली, छत्तीसगढ़ के शिक्षक, कवि, साहित्यकार और राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव को शिक्षा के क्षेत्र में अहर्निशं सेवा व उत्कृष्ट योगदान के लिए राजश्री साहित्य राज्य शिक्षादूत अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने पर संगीता यादव, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, कवि देवेंद्र सिंह परिहार, शिक्षक संतोष कुमार यादव, कैलिसा यादव, मोहित कुमार यादव, रवि यादव, जलेश यादव, कवि मनोज कुमार उत्तरप्रदेश, रामकृष्ण चंद्राकर, करन टंडन, साहेबदास मानिकपुरी, रोहित सोनवानी, मनोज डहरिया, प्रदीप दुबे, पवन डाहिरे, विनोद खन्ना पात्रे, यशवंत पात्रे, उमेश जोशी, प्रवीण साहू और नागेंद्र सोनवानी सहित अन्य दोस्तों, परिजनों, शिक्षकों और कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।

Related posts

ख़त – सुनीता मिश्रा

newsadmin

प्रभात वर्मा प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के संरक्षक बने

newsadmin

राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई देहरादून का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

newsadmin

Leave a Comment