मनोरंजन

गीत – झरना माथुर

कैसे ध्यान धरु मैं तेरा,

आशा तृष्णा ने मुझें घेरा।

ओ मेरे कृष्णा,मेरे कृष्णा।

कृष्णा कृष्णा,मेरे कृष्णा।

 

जब भी तेरे द्वारे मैं आऊँ,

एक नयी मुराद मैं लाऊ,

कम ना हो इच्छाओ का घेरा,

कैसे ध्यान धरु मैं तेरा।

ओ मेरे कृष्णा,मेरे कृष्णा

कृष्णा कृष्णा,मेरे कृष्णा।

 

धन ऐश्वर्य की आस लगाऊ,

मोह माया में लिपटी जाऊँ,

छूट न जाये जँजाल का डेरा,

ओ मेरे कृष्णा,मेरे कृष्णा।

कृष्णा कृष्णा, मेरे कृष्णा।

 

कैसे ध्यान धरु मैं तेरा,

आशा तृष्णा ने मुझें घेरा।

ओ मेरे कृष्णा,मेरे कृष्णा।

कृष्णा कृष्णा,मेरे कृष्णा।

– झरना माथुर, देहरादून , उत्तराखंड

Related posts

शाश्वत-प्रेम साझा-संग्रह का विमोचन नई दिल्ली में होना प्रस्तावित

newsadmin

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

गीत (संज्ञान चाहता हूँ) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment