मनोरंजन

घायल रो रहा किसान – हरी राम यादव

बेमौसम की बरसात से,

घायल रो रहा किसान।

ऊपर से ओला की मार ने,

दुगुना किया लुहूलुहान।

 

दुगुना किया लुहूलुहान,

सारी फसल हुई चौपट।

पकी हुई सरसों की खेती से,

दूर हुई घर की चौखट ।

 

खेत टमाटर के रंग गये,

गिरी खेत में मटर नटखट।

गेहूं की तो कमर टूट गई

खेत बन गये हैं पनघट।।

– हरी राम यादव, अयोध्या, उत्तर प्रदेश

Related posts

भोजपुरी गजल- श्याम कुंवर भारती

newsadmin

मन अहिल्या हो गया तो – पल्लवी त्रिपाठी

newsadmin

आखिर लोग वोट देने क्यों नहीं निकल रहे? – डॉ सत्यवान सौरभ

newsadmin

Leave a Comment