मनोरंजन

रामपुर महीनाथ में चलाया गया जल संचयन जागरुकता अभियान

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर – आज सोमवार को बंदरा प्रखंड के पीरापुर पंचायत के रामपुर महीनाथ में जल संचयन जागरुकता अभियान सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र,मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में कैच द रेन परियोजनांतर्गत जल संचयन विषय पर जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में किया गया। सुनील कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभियान की तरह चलाया जा रहा हैं जल संचयन जागरुकता कार्यक्रम। जन जागरूकता अभियान के माध्यम से बरसात के पानी को बचाने के साथ साथ नदी, तालाब, नहर,कुआं को बचाने की जरूरत हैं। आज जल बचाएंगे, तभी तो बेहतर कल बना पाएंगे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कैच द रेन अभियान में उपस्थित लोगों को जल संचयन के लिए शपथ दिलाई गई ।

इस अवसर पर लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुषों,सेना के जवानों ,एवं पुरखा पुरनिया के नाम पर 75 पेड़  और अमृत महोत्सव पार्क बनाने की बात बताई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के प्रबंधक संजय कुमार, उप मुखिया विनोद सहनी, रामपुर महिनाथ युवा क्लब के अध्यक्ष संजीत कुमार,सचिव सचिन कुमार, मोहन कुमार, मनीष कुमार, रितेश कुमार, महताब अंसारी, मोहम्मद नवाब, आदर्श शिवदाशने, रितिक कुमार,संजीत कुमार,रोहित राज, निकुंज कुमार,हंसराज सहनी मौजुद थे।

Related posts

मालदार दूल्हा ढूंढने वालों – डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

जज्बाती कश्मकश का एक अक्स – राजू उपाध्याय

newsadmin

और कहीं जल – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment