उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ

जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला सभागार, नई टिहरी में जनता की समस्याएं सुनी। इस मौके पर 10 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए, जो पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, पर्यटन, वन विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत आदि विभागों से संबंधित रही। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समयान्तर्गत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन, 30 सूत्रीय कार्यक्रम, सीएम घोषणा, स्वतंत्रता दिवस, ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ आदि कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम केमवाल के उपभोक्ता परिवार के लोगांे ने काण्डीखाल, पुटवाड़ी तोक में सारजूला पम्पिंग योजना के टैंक क्षमता को बढ़ाये जाने की मांग की, इस पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी को प्रकरण में जांचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से संबंधित पक्ष एवं कार्यालय का अवगत कराने के निर्देश दिये गये। वार्ड नं. 02 चम्बा निवासी सतबीर सिंह ने शिकायत की कि कॉर्मल स्कूल की ओर लिंग रोड़ पर सड़क के धंसाव से बरसाती पानी से उनके मकान को क्षति पहंुच रही है, इस पर एसडीएम टिहरी और ईओ नगरपालिका चम्बा को मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर शिकायत को निस्तारित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उद्योग व्यापार मण्डल इकाई नई टिहरी के व्यापारियों ने व्यापार को बढ़ावा देने हेतु अपनी कुछ मांगे रखी गई, जिस पर व्यापार मण्डल एवं संबंधित विभागों की बैठक आयोजि करवाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये।
संरक्षक मां सूरी देवी मंदिर नई टिहरी ने मंदिर परिसर में विद्युत पोल लगाने, ईको पार्क व सफारी रूट विकसित करने तथा कोटी कॉलोनी से पंचदेव नई टिहरी तक रोपवे से जोड़ने, ग्राम भेलुन्ता पट्टी ओंण के शूरवीर ने जोकाणी से भेलुन्ता सड़क पर निर्माणाधीन दिवाल से मकान/भूमि को सम्भावित खतरे के चलते मुआवजे दिलाने की मांग की गई। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा क्रमशः डीटीडीओ, ईई यूपीसीएल, डीएसटीओ तथा ईई पीएमजीएसवाई टिहरी को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ मनु जैन, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, डीएसओ अरूण वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी योगेन्द्र कुमार, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूड़ी, डीएचओ पी.के. वर्मा, अधि.अभि.लोनिवि डी.एम.गुप्ता, डीओ पीआरडी पंकज तिवार, आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा

newsadmin

96 वर्षीय जबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 7 लाख

newsadmin

कर्नल अमिय त्रिपाठी द्वारा एआरओ कैंपस परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

newsadmin

Leave a Comment