दिल्ली

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में लगी आग

नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिगों में शुमार सुपरनोवा में शनिवार की शाम को हादसा हो गया। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा इमारत के 18वें तल पर शनिवार को आग लग गई। कंस्ट्रक्शन के सामान से खाली हुई गत्ते में आग कैसे लगी इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। गत्ते में लगी आग से इमारत में अफरातफरी मच गई, हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत की इस पर काबू पा लिया।

सीएफओ अरुण कुुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई, लेकिन उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जांच में पता चला है कि जहां पर आग लगी थी वहां पर बिल्डिंग में लगने वाले टाइल्स के भारी मात्रा में गत्ते रखे हुए थे। जिसमें कहीं से आकर चिंगारी पड़ गई थी। आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है। इमारत के पास से गुजर रहे कई लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर साझा किया।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की

newsadmin

दिल्ली से पकड़ा विदेश में नौकरी दिलाने वाला फर्जी कॉल सेंटर

newsadmin

परफेक्ट ब्यूटी एंपायर के ब्यूटी अवॉर्ड शो में योग विशेषज्ञ अलका सिंह को किया गया सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment