राष्ट्रीय

देश के कई हिस्‍सों में भारी बारिश के चलते फसलें हुई खराब

उत्तर भारत में लगातार वर्षा के चलते मौसम बदलने लगा है। राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक में लगातार वर्षा के चलते लोगों की परेशानी पढ़ गई है। उत्तराखंड में भूस्खलन और वर्षा के चलते तीर्थयात्रा को रोकना पड़ा तो उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वर्षा के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा। हिमाचल और जम्मू में भी कई कई जगह पहाड़ दरकने से राजमार्ग बंद हो गए, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन भी वर्षा का दौर जारी रहा। दिल्ली में सितंबर में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।

शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वर्षा के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम होने से परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

Related posts

सुसाइड, डिप्रेसिव सुसाइड के बीच के फ़र्क को समझें — रश्मि शाक्य

newsadmin

टीवी डिबेट से उपजती अराजकता – डॉ.सुधाकर आशावादी

newsadmin

लेखिका शिखा गोस्वामी को मिला विभूति अलंकरण अवॉर्ड

newsadmin

Leave a Comment