उत्तर प्रदेश

अयोध्या में इस बार दीपावली पर जलेंगे 14 लाख 50 हजार दीपक

दीपोत्सव के छठे संस्करण की तैयारी तेजी से चल रही है। राम की पैड़ी के घाटों पर दीप जलाने व इसकी व्यवस्था में कुल एक करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन हिस्सों में टेंडर किया था, जो अब खोला जा चुका है। इसमें प्रतिभा प्रेस एंड मल्टी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को सबसे बड़ा कार्य दो टेंडर की सामग्री की आपूर्ति का जिम्मा दिया गया है। अवध विश्वविद्यालय  प्रशासन चयनित फर्मों को जल्द ही कार्यादेश जारी करेगा। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति तय समय पर ही होगी।

पहले हिस्से के टेंडर में दीया, बाती, कपूर व तेल की आपूर्ति होनी है, जिस पर एक करोड़ 28 लाख खर्च होंगे। बाल्टी, मग, मोमबत्ती, टोपी, छड़ी, परिचय पत्र, सीटी, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी, रंगोली में प्रयुक्त होने वाले सामान की आपूर्ति 18.5 लाख से की जाएगी। 40 हजार से अधिक स्वयंसेवकों के लिए भोजन जलपान व्यवस्था पर साढ़े 18 लाख खर्च होंगे। इस बार कुल 14 लाख 50 हजार जलते दीपों का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने सामग्री की आपूर्ति अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में सुनिश्चित करने का निर्देश फर्मों को दिया है।

Related posts

महताब आज़ाद को मिला पत्रकारिता भूषण सम्मान 2022

newsadmin

शराब व चरस तस्कर गिरफ्तार

newsadmin

कुरआन कंठस्थ प्रतियोगिता में अब्दुल्ला ने मारी बाजी, इनाम में मिला हज और उमरा टिकट

newsadmin

Leave a Comment