क्राइम

दो गुटों में संघर्ष, कई घायल, फोर्स ने मौके पर पहुंच जुटी जांच में

Neerajtimes.comरुद्रपुर-  कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। मामले में एक पक्ष ने कई राउंड गोलियां भी झोंकी । जिसमे कई लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।पुलिस के मुताबिक रमपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान एक पक्ष ने फायर झोंक दी। जिसमे एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर धरपकड़ शुरू कर दी है।

Related posts

अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस की प्राथमिकता, जुआ-सट्टा और नशाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : संदीप बालियान

newsadmin

मासूम को मारने की साजिश नाकाम

newsadmin

बागेश्वर: थर्टी फर्स्ट पर आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान

newsadmin

Leave a Comment