राष्ट्रीय

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनायी गयी

neerajtimes.com गयाजी ( डॉ अनमोल कुमार)। गया जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती
जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि, श्रीबाबू के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प*
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी *बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी (श्रीबाबू) की जयंती आज गया जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और बिहार के नवनिर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के रूप में आधुनिक बिहार की नींव मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। सामाजिक न्याय, शिक्षा, औद्योगिक विकास और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कांग्रेसजनों ने कहा कि श्रीबाबू का जीवन त्याग, संघर्ष, दूरदर्शिता और जनसेवा का प्रतीक है। उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रणजीत कश्यप,विजय कुमार मिठू, युगल किशोर सिंह मदीना खातून,विद्या शर्मा,प्रदीप शर्मा,डॉ कुमारी गीता पासवान, अशोक प्रसाद भारती,नवाब अली,राजीव कुमार सिंह लबी, दामोदर गोस्वामी, कुमार ओंकार शक्ति,सम्मी अख्तर, नवल किशोर शर्मा, चंदन महतो ,एवं अर्जुन गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता अशोक प्रसाद भारती ने दी।

Related posts

किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे आतंकवादी – कुमार कृष्णन

newsadmin

राज्य स्तरीय नेटबॉल स्काई मार्शल आर्ट रैफरी क्लीनिक कार्यशाला का समापन

newsadmin

काजल कुमारी को सम्मान के साथ दी गयी विदाई, कर्मियों में दिखी भावुकता

newsadmin

Leave a Comment