neerajtimes.com देवबंद — थाना देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना के संबंध में 2 जुलाई 2026 को वादी विशाल पुत्र बनेक निवासी खेड़ी आशा थाना देवबंद ने तहरीर दी थी कि चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर व उसके दोस्त पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। इस संबंध में थाना देवबंद पर मु.अ.सं. 485/2026 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवबंद संदीप बालियान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। आज 6 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सौरभ पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम कासमपुरा थाना देवबंद को ग्रीन सिटी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हे.का. 1212 अनुज कुमार।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद