उत्तराखण्ड क्राइम

हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से सात की मौत

पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ और शिवगढ़ में चुनाव की जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आनन-फानन में गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

इनमें से एक की मौत को गुरुवार और दो की मौत शुक्रवार को हुई थी। चार लोगों की मौत आज शनिवार को हुई है। हालांकि प्रशासन केवल चार मौतों की पुष्टि कर रहा है।

पुलिस टीमों ने ग्रामीणों को जहरीली शराब पिलाने वाले प्रत्याशियों के घर और ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने जंगल से लकड़ी लाकर आनन-फानन में बिना पोस्टमार्टम शवों का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हरिद्वार जिले के देहात में कच्ची शराब बनाने और तस्करी करने का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। दो साल पहले भगवानपुर और झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में जहरीली शराब पीने से 50 से ज्यादा ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इसी शराब से सहारनपुर जिले में भी 30 से ज्यादा ग्रामीण अकाल मौत का शिकार हो गए थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

newsadmin

मुख्यमंत्री के प्रयासों से आरआरटीएस ट्रेन के नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर बनी सहमति

newsadmin

राजभवन में ‘मन की बात’ के 100 वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ

newsadmin

Leave a Comment