neerajtimes.com मुंगेली। राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर, मध्यप्रदेश के द्वारा रक्षाबंधन पर्व के सुअवसर पर रक्षासूत्र विषय के तहत अखिल भारतीय कविता सृजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सम्मान पत्र का वितरण 03 अक्टूबर 2026 को किया गया। इस मंच के संस्थापक एवं संपादक डॉ. पवन मकवाना हैं। प्रधान संपादक प्रो. डॉ. दीपमाला गुप्ता हैं। प्रतियोगिता में भारत के राज्यों के कवि एवं कवयित्रियों ने भाग लिए। इस प्रतियोगिता में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार एवं कवि अशोक कुमार यादव, संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति ने भाग लिए और अपनी राखी कविता प्रस्तुत किये। इस उत्कृष्ट कविता के लिए कवि यादव को मंच के द्वारा उत्कृष्ट सृजन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित होने पर संगीता यादव, कैलिसा यादव, मोहित कुमार यादव, क्रिकेटर जलेश यादव, कवि मुक्कू यादव, कवि अनुराग बघेल सहित परिजनों, दोस्तों एवं कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दीं।
previous post