कारोबार

मशरूम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ी

neerajtimes.com गुमला । – जिले के सिस ई प्रखण्ड स्थित सेन्दा ग्राम में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के विभिन्न गुर सिखाया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभार्थियों ने निरन्तर मशरूम उत्पादन कर इसे आजीविका के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के तरीके, पद्धतियों की विस्तार से जानकारी दी गई। मशरूम के महत्व, पौष्टिकता और औषधीय गुणों को विस्तार से जानकारी दी गई। मशरूम जनित उत्पादों, मूल्यसंबर्धक बस्तुओं और खाद्य प्रसंस्करण की भी जानकारी दी गई। मशरूम उत्पादन में लगने वाले वस्तुओं की जानकारी, समूह चर्चा और प्रायोगिक विधियों की गतिविधियों को भी कराया गया।
सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक रूप से मशरूम उत्पादन कीट का निर्माण प्रायोगिक तौर पर किया। मुख्य प्रशिक्षक, अनमोल कुमार, उपमुखिया सुमन उराँव और सक्रिय लाभुक, सुमन लकड़ा ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम रखने के लिए बैग, उत्पादन बैग पटवन हेतु स्प्रे मशीन और पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया, जिसे पाकर प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गया। समापन समारोह पर स्वनिर्मित मशरूम उत्पादन कीट को लेकर प्रशिक्षणार्थियों ने आदिवासी नृत्य कर धूम मचा दी। सभी ने हाथ मिलाकर झुम उठे।   – रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

फ़्रांस के कृषि और खाद्य संप्रभुता मंत्रालय के प्रमुख सहयोगियों ने हार्टफुलनेस से हाथ मिलाया

newsadmin

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के साथ किया करार

newsadmin

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “बॉब के संग त्योहार की उमंग” त्यौहारी अभियान का किया शुभारंभ

newsadmin

Leave a Comment