राष्ट्रीय

डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर (कुमार संदीप)-  मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड अंतर्गत रैनी गांव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति उनके निरंतर समर्पण और सृजनशील लेखन के लिए बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति, बाजपुर, उत्तराखंड द्वारा ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से अलंकृत किया गया। संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।स्वास्थ्य सेवा के साथ साहित्य-साधना में निरंतर रत डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून की रचनाएं पाठकों के अंतर्मन को स्पंदित कर भावों की तरंगें जगाती हैं। इस सम्मान से साहित्यिक जगत के साथ उनके परिजनों में भी हर्ष और गौरव का वातावरण है।

Related posts

सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा — धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

संत रविदास: प्रेम, एकता और समानता के संदेशवाहक – इंजी. अतिवीर जैन ‘ पराग’

newsadmin

श्रीमती मीनू त्रिपाठी को उनकी साहित्य के लिए मिला “साहित्य श्री” सम्मान

newsadmin

Leave a Comment