राष्ट्रीय

डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर (कुमार संदीप)-  मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड अंतर्गत रैनी गांव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति उनके निरंतर समर्पण और सृजनशील लेखन के लिए बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति, बाजपुर, उत्तराखंड द्वारा ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से अलंकृत किया गया। संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।स्वास्थ्य सेवा के साथ साहित्य-साधना में निरंतर रत डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून की रचनाएं पाठकों के अंतर्मन को स्पंदित कर भावों की तरंगें जगाती हैं। इस सम्मान से साहित्यिक जगत के साथ उनके परिजनों में भी हर्ष और गौरव का वातावरण है।

Related posts

कुकिन्ग कन्वर्जन एवं हेल्पर मानदेय राशि के अभाव में बदहाल स्थिति — धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

ग्रहण, होलिका दहन और रंगोत्सव : शास्त्र सम्मत निर्णय – आचार्य राजेश

newsadmin

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिहार जिला इकाई – मुंगेरडीएम को ज्ञापन सौपा

newsadmin

Leave a Comment