राष्ट्रीय

मासूम चेहरों पर मुस्कान बिखेरता एक प्रेरणादायक प्रयास

neerajtimes.com – दिनांक 25 मई 2026 को मुरौल युवा विकास मंच द्वारा अनुकूल एकेडमी, ईटहा में बच्चों के बीच एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा का महत्व सरल और भावनात्मक शब्दों में समझाया गया। अध्यक्ष श्री सुनील चौधरी जी ने बच्चों के जिज्ञासापूर्ण सवालों का बड़े स्नेह और प्रेरणादायक अंदाज में उत्तर दिया, जिससे बच्चे बेहद प्रभावित हुए।

कार्यक्रम के दौरान जब यह पता चला कि लगभग 35 बच्चों के पास स्कूल बैग नहीं हैं, तब मंच की ओर से उन्हें बैग वितरित किए गए और सभी बच्चों को चॉकलेट खिलाई गई। बैग और चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।

इस नेक कार्य में सचिव नितेश जी, लोकेश जी, सवेंद्र जी, राजन पटेल जी, अशोक प्रियदर्शी जी एवं अनुकूल एकेडमी के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। युवा साहित्यकार कुमार संदीप ने मुरौल युवा विकास मंच एवं श्री सुनील चौधरी जी की पूरी टीम को समाज में उम्मीद और मुस्कान बाँटने वाला देवतुल्य प्रयास बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट : कुमार संदीप

Related posts

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की 162 वीं जयंती पर काव्यमय श्रद्धांजलि

newsadmin

मध्यप्रदेश : विकास और समृद्धि की ओर बढ़ते कदम – जगदीश देवड़ा 

newsadmin

वर्तमान वैश्विक युद्ध के दौर में बुद्ध की प्रासंगिकता – विवेक रंजन श्रीवास्तव 

newsadmin

Leave a Comment