क्राइम

बहन की हत्या कर शव जलाने के आरोपी को बस अड्डे से किया गिरफ्तार

neerajtimes,com देवबंद — थाना देवबंद पुलिस ने बहन की हत्या कर शव जलाने और साक्ष्य मिटाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सतीश उर्फ मधु को तल्हेड़ी बस अड्डे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को गंगदासपुर जाट निवासी प्रियंका की हत्या कर उसके शव को जलाने तथा साक्ष्य मिटाने का आरोप सतीश उर्फ मधु पुत्र मानसिंह उर्फ मन्ना पर है। मामले में मांगे राम पुत्र बिरम सिंह निवासी भूतवाली रोड की शिकायत के आधार पर थाना देवबंद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान के नेतृत्व में पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 सितंबर 2026 को सतीश उर्फ मधु को तल्हेड़ी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

FIR कराकर बयानों से मुकरने वाले नंदलाल को साढ़े 3 साल की सजा,10 हजार रुपये का अर्थदंड

newsadmin

पति ने फोन पर दिया तलाक, महिला ने लगाया था देवर पर दुष्कर्म का आरोप

newsadmin

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदौली में असमाजिक तत्वों का तांडव

newsadmin

Leave a Comment