उत्तर प्रदेश

मानव कल्याण मंच द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन

neerajtimes.com देवबंद — नगर की प्रतिष्ठित व अग्रणी समाज सेवी संस्था मानव कल्याण मंच , देवबंद द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में किया गया l कार्यक्रम में श्री विजय गुप्ता प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय इंटर कालिज देवबंद , श्री मति सुनीता रानी पूर्व अध्यापिका श्री दिगम्बर जैन इंटर कालिज देवबंद, श्री रामबोल शर्मा पूर्व अध्यापक रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज, श्री सचिन जैन अध्यापक एच. ए. वी. इंटर कालिज, श्री आलोक मित्तल उप प्रबंधक S.K.P. Happy School, श्री मति मेघा शर्मा CTO – DIGITAL TECHNOLOGIES को कार्यक्रम में अंग वस्त्र ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी व श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज की प्रबंधक महामण्डलेश्वर आशु गिरी जी ने बताया कि य़ह दिन हमारे देश के महान शिक्षक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्णनन जी की जयंती के रूप मे मनाया जाता है l उन्होंने शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा l विशिष्ट अतिथि C.H.C. देवबंद की Senior Dr. Riyanka Choudhary ने शिक्षको के कार्यो बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा की एक शिक्षक दिये कि तरह खुद को जलाकर विद्यार्थियों के जीवन को सुधारता है और उनका मार्गदर्शन करता है l सम्मानित शिक्षक श्री विजय गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित नहीं होती बल्कि यह जीवन जीने की कला भी सिखाती है l
कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों व सम्मानित शिक्षको का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक अपने शिष्य के जीवन के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कहा जाता है कि मनुष्य की सबसे पहले गुरु उसकी मां होती है जो अपने बच्चों को जन्म देने के साथ साथ उनका पालन करती है जबकि शिक्षक उनको ज्ञान व शिष्टाचार सिखाता है मानव कल्याण मंच के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि आज के दौर में शिक्षको का अध्यापन कार्य बहुत चुनौती भरा हो गया है l चुनौती के इस समय में भी शिक्षक अपना कार्य मेहनत व लगन के साथ कर रहे हैं और इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं l
मंच अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला l
कार्यक्रम में मंच अध्यक्षा श्री मति पूजा छाबड़ा ने मंच के मासिक कार्यक्रमों के बारे मे बताया l
कार्यक्रम का संचालन श्री मति पूजा बंसल ने किया l
कार्यक्रम में महासचिव राजू सैनी कोषाध्यक्ष सुनील बंसल,प्रमोद मित्तल, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, श्रीमती शशि गुगलानी सुरभि अग्रवाल , पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा जैन, पूजा बंसल , सचिव ममता वर्मा, कोषाध्यक्ष पूनम कौशिक,गुरमीत कोर, अंजलि त्यागी, रीता सिंह, रश्मि चौधरी अंजना मिश्रा रोजी कौर मेघा मित्तल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

जीपीए के नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत – महताब आज़ाद

newsadmin

आज़ादी के अमृत महोत्सव में आयुर्वेद का अमृत काल

newsadmin

ग्रामीण पत्रकारिता में संघर्ष के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी – राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल

newsadmin

Leave a Comment