मनोरंजन

मेरी कलम से – डाo किरण मिश्रा

परिणीता हूँ प्रिय तेरी, सहज ऋंगार लिखती हूँ,

तुम्हारी बांसुरी बनकर,हृदय उद्गार लिखती हूँ।

तुम्हारे भक्तिरस का पान करके, हूँ मगन कान्हा,

तुम्हारी थी, तुम्हारी हूँ, तुम्हारा प्यार लिखती हूँ।।

 

ये पागल हवाऐं ये बेइमान मौसम,

ये अंबर की चादर में तारों के मोती।

है वैसे तो सब कुछ मेरे पास लेकिन,

जो तुम पास होते तो क्या बात होती।।

 

खूबसूरत वादियाँ खामोश सी हैं हवायें,

दे रहीं हैं सदायें… तुम कहाँ … कहाँ हो।

– डाo किरण मिश्रा (स्वयंसिद्धा), नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

रक्षा बंधन ये कहे – डॉo सत्यवान सौरभ

newsadmin

मकस कहानिका मध्यप्रदेश अध्याय में हुआ विराट कवि सम्मेलन

newsadmin

गीत – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment