मनोरंजन

जन्मदिन की बधाई अनुजा – निधि बोथरा जैन

मेरे हृदय बगिया में खिलीं रहना फूलों की भांति।

राज करोगी मेरे दिल में राज -कुलों की भांति।।

 

गम की घटाएं ना आए जिंदगी में तेरे बहना।

सावन की बारिश की भांति खुशियां बनके रहना।।

 

जमीं पर तुझे भेजकर ईश्वर ने दिया उपहार मुझे।

सहज के रखुंगी सदा ईश्वरीय वरदान समझ तुझे।।

 

फिजाओं में जिक्र हो तेरा बसंत की सुवास की तरह।

हृदय में वास है तेरा खुशनुमा एहसास की तरह ।।

 

जिंदगी के किसी मोड़ पर दीदी से नाराज ना होना ।

तेरा साथ है रहमत की तरह कभी भी नहीं खोना ।।

 

जिंदगी के सफ़र में कभी काटों से  न हो सामना।

कामयाबी कदम चूमे चन्द्र मुखी के से हो सामना।।

 

चाँद सितारों सूरज की नूर सी शान  रहे सदा।

मेरे दिल की ये दुआ है तेरी मुस्कान रहे सदा।।

 

शुभ अवसर अवतरण पर तोहफा दीदी कलम का है ।

तोहफा आम देती कैसे तू खाश मन के दम का  है ।।

 

जन्मदिन की शुभकामना सहित अशेष बधाई लिखूं।

आज का यह दिन खास है, मैं विशेष बधाई लिखूं।।

– निधि बोथरा जैन, इस्लामपुर, प. बंगाल

Related posts

महिला दिवस के उपलक्ष में “नारी वंदन समारोह” का किया आयोजन

newsadmin

आ गये चक्र सुदर्शनधारी- अनिल भारद्वाज एडवोकेट

newsadmin

भविष्य बताने वाले, वर्तमान से बेख़बर क्यों ? – प्रियंका सौरभ

newsadmin

Leave a Comment