मनोरंजन

प्रभाती मुक्तक – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

:”जीने की कला” –

चार पल जी लें खुशी से गम भुलाने के लिये।

हो दवा सँग एक घावों पर लगाने के लिये।

आपसी संवाद से बनते सदा हर काम हैं,

कर्म केवल मत करें जग को दिखाने के लिए।

 

“बदलती संवेदनाएं” –

मानस बदल रहा मानव का, कुछ भी कर जाते।

नहीं सनातन संस्कारों को, दिल से अपनाते।

आसपास क्या घटता अपने, फर्क नहीं पड़ता,

पीर पराई देख नयन से, अश्रु न छलकाते।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

पत्रकार, कवि डा.महताब आज़ाद को मिला भागीरथ सम्मान 2022

newsadmin

होली के अवसर पर हुआ जिला शाखा का गठन एवं काव्य संध्या

newsadmin

हिन्दू संस्कृति के प्रखर समर्थक थे वीर सावरकर – कालिका प्रसाद सेमवाल

newsadmin

Leave a Comment