उत्तराखण्ड

यमकेश्वर विधानसभा में किए जा रहे विकास एवं जनहित कार्यों के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट निंदनीय

neerajtimes.com – हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा यमकेश्वर विधानसभा में किए जा रहे विकास एवं जनहित कार्यों के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन पोस्ट प्रसारित कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। इस विषय पर मैंने पहले भी वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी थी।
अब उक्त व्यक्ति के विरुद्ध झूठी, आधारहीन एवं मान हानि कारक सामग्री प्रसारित करने के मामले में 50 लाख रुपये की मानहानि तथा फौजदारी के अंतर्गत कानूनी नोटिस भेज दिया गया है।
हम पत्रकारिता और पत्रकारों का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी समाचार को तथ्यों और निष्पक्षता के आधार पर प्रस्तुत करना आवश्यक है। बिना प्रमाण के आरोप लगाना लोकतंत्र और पत्रकारिता दोनों की गरिमा के विरुद्ध है।
यदि किसी के पास विकास कार्यों में अनियमितता के प्रमाण हैं तो उचित मंच न्यायालय है, न कि सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाना। माफ़ी न मांगे जाने पर आगे न्यायालय में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
– अमन बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चांदपुर, विकासखंड द्वारिखाल, विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की

newsadmin

उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध 47वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ

newsadmin

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वरोजगार हेतु बैंको को दिए सख्त निर्देश

newsadmin

Leave a Comment