उत्तर प्रदेश

देवबंद में जर्जर बिजली का खंभा दे रहा हादसे को न्योता, विद्युत विभाग से तत्काल बदलवाने की मांग

neerajtimes.com देवबंद। नगर के सापला रोड स्थित AIMIM प्रदेश संयुक्त सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश मोहतेशिम वाली गली में बिजली का एक खंभा जर्जर हालत में खड़ा है। खंभे की स्थिति इतनी खराब बताई जा रही है कि वह कभी भी गिर सकता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर विद्युत खंभे को लेकर कई बार चिंता जताई जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसे बदलवाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खंभे के अचानक गिरने की स्थिति में बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। खासकर गली में आवागमन करने वाले लोगों और आसपास के मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।
AIMIM पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयुक्त सचिव मोहतेशिम ने विद्युत विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत खंभे को जल्द से जल्द हटवाकर उसके स्थान पर नया खंभा लगवाएं, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
मोहतेशिम ने कहा कि बिजली के खंभे की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत विभाग की होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना किसी देरी के खंभा बदलवाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि विद्युत विभाग इस शिकायत पर कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है और संभावित हादसे को रोकने के लिए जर्जर खंभे को कब तक बदलवाया जाता है।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

पार्शियल नी-रिप्लेसमेंट अर्थराइटिस मरीजों के लिए बना वरदान

newsadmin

एएडी के सेवानिवृत्त सैनिकों ने “गगन रक्षक लखनऊ” के बैनर तले मनाया 32 वां स्थापना दिवस

newsadmin

ग्रामीण पत्रकारिता में संघर्ष के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी – राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल

newsadmin

Leave a Comment