राष्ट्रीय

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में जुटे सिविल डिफेंस के वार्डन

neerajtimes.com पटना।  पटना के जिलाधिकारी सा सिविल डिफेंस के नियंत्रक कुंदन कुमार के निर्देश पर राजधानी पटना से 35 किलोमीटर दूर बिहार का देवघर कहे जाने वाले श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर में सिविल डिफेंस के वार्डेनों को तैनात किया गया है। कुल 20 वार्डेनों के नेतृत्व की कमान पटना सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन सह ऑफिसर कमांडिंग डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने संभाल रखा है। जिलाधिकारी ने मंदिर में होने वाले अपार भीड़ के नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का काम इन्हें सोपा है।
चीफ वार्डन सह ऑफिसर कमांडिंग डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्यामनाथ सिंह ने बताया कि यह जवान सावन महीने में प्रत्येक रविवार सोमवार को मंदिर में लाखों की भीड़ को नियंत्रित करते हैं ।पिछले तीन रविवार और सोमवार को अब तक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित कर सफल और सुरक्षित माहौल में भगवान श्री गौरी नाथ दर्शन कराया जा चुका है।
पटना सिटी के एस डी एम सत्यम सहाय और खुसरूपुर के थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह स्वयं पूरी मुस्तैदी के साथ दर्शन व्यवस्था का अवलोकन कर प्रशासनिक और पुलिसिया व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए हैं। यह दोनों पदाधिकारी प्रत्येक रविवार और सोमवार को सारा दिन और रात मंदिर में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं के लाखों के भीड़ पर नजर रखते हैं और अपने मातहत को दिशा निर्देश देकर श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन और सुरक्षित जलाभिषेक करवाते हैं।     रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

डिजिटल डेथ ट्रैप: मासूमों की जान लेता गेम संचालकों का कुत्सित व्यापार -विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

अलीराजपुर से लेकर मांडव तक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का हुआ भव्य स्वागत – अनमोल कुमार

newsadmin

जातीय उन्माद और नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान की आवश्यकता – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment