राष्ट्रीय

कवयित्री ममता लंबे समय तक काव्य पाठ कर बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

neerajtimes.com तिनसुकिया (असम) – केंद्रीय प्रचार सचिव और हिंददेश मध्य प्रदेश इकाई की संरक्षिका श्रीमती ममता श्रवण अग्रवाल  दस घंटे के काव्य पाठ से एक इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं, जो हमारे हिंददेश की मध्यप्रदेश इकाई के फेसबुक पटल पर 26 जुलाई मंगलवार को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 10 बजे के लगभग समाप्त होगा ।

हिन्ददेश परिवार की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ.अर्चना मिश्रा अर्चि ने समस्त पदाधिकारियों,अधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य सभी से विनम्र आग्रह किया हैं कि मध्य प्रदेश इकाई के फेसबुक पटल से जुड़कर हमारी ममता बहन को अपने सुंदर कमेंट्स के द्वारा हौंसला दें और पटल को गौरव प्रदान करें। यह जानकारी डॉक्टर अर्चना पांडे संस्थापिका हिंददेश परिवार ने दी।

Related posts

पीएचडी: उपाधि नहीं, ज्ञान-सृजन की निरंतर यात्रा – डॉ. प्रियंका सौरभ

newsadmin

हिंदी दिवस पखवाड़ा महाराष्ट्र अध्याय द्वारा ऑनलाइन कवि सम्मेलन प्रस्तावित

newsadmin

दीपक सुरजन को प्रेरणा की विनम्र श्रद्धांजलि

newsadmin

Leave a Comment