मनोरंजन

श्रावण माह में शिवार्चन (15) – (श्री मनकामेश्वर जी, लखनऊ) – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

सर्व कामना पूरी करते, भक्तों की मनकामेश्वर।

नदी गोमती के तट बसते, जन-जन के शिव परमेश्वर।

मनोकामना पूरी होती, जो अभिषेक करे प्रभु का,

थोड़े में ही अति प्रसन्न हों, श्रावण में श्री भूतेश्वर।

 

(श्री कोटेश्वर जी, कच्छ) –

सागर तट पर कोटेश्वर की, ध्वजा नित्य फहराती है।

बम-बम भोले की आवाजें, सर्व दिशा गुंजाती है।

बार-बार नित चरण पखारें, वापस आ-आ कर लहरें,

पश्चिम सीमा की रखवाली, करते स्वयं पिनाकी है।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

ऐसा स्कूल जहां चोरी और डकैती की दी जाती है ट्रेनिंग – सुभाष आनंद

newsadmin

मौन की पंखुड़ियाँ – प्रियंका सौरभ

newsadmin

ग़ज़ल हिंदी- जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment