राष्ट्रीय

विज्ञान भारती का दो दिवसीय सातवां महाधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न

neerajtimes.com बनारस। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के स्वतंत्रता सभागार में अधिवेशन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया । विज्ञान भारती के इस सम्मेलन में समस्तीपुर जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू को आमंत्रित किया गया था। दो दिवसीय अधिवेशन में आए हुए देश भर के लगभग 1200 प्रतिनिधियों के समक्ष अपना विचार रखते हुए एडवोकेट डॉ संजय ने विज्ञान को सभ्यता संस्कृति से जोड़कर नए तकनीक को विकसित करने का मूलमंत्र देश भर से आए हुए प्रतिनिधियों को दिया । संजय ने अपने विचार प्रकट करते हुए यह भी कहा जगदीशचंद्रबसु विज्ञान के जनक थे उन्होंने पौधे के एहसास को उजागर किया उसी तरह विज्ञान को बढ़ावा देने वाले का मनोबल बढ़ाने से विज्ञान विकसित होगा। अधिवेशन मेंएडवोकेट संजय को काशी का अंग वस्त्र रुद्राक्ष का माला एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। बताते चले की दो साल में एक बार यह अधिवेशन होता है जिसमे देश भर के विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिक प्राध्यापक सामाजिक संगठन के पदाधिकारी मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र भाग लेते है।

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

आपरेशन सिंदूर का दूसरा चरण, पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

जल संरक्षण के लिए जनआंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान – डॉ. मोहन यादव

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर आभार व्यक्त किया

newsadmin

Leave a Comment