राष्ट्रीय

महिला कल्याण समिति कार्यालय के प्रांगण में विधायक जय मंगल सिंह द्वारा किया गया *झंडोत्तोलन*

neerajtimes.com धोरी (बोकारो) – 15अगस्त 2025 को 9.30 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला कल्याण समिति धोरी, बोकारो के प्रांगण में माननीय बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने अपने कर कमलों द्वारा झंडोत्तोलन किया। तदोपरांत तिरंगे झंडे को सलामी दी गई और राष्ट्रीय गीत जन गण मन अधिनायक जय हे गीत को सामूहिक रूप से गाया गया।
झंडोत्तोलन में संस्था अध्यक्ष श्रीमती तिजिया देवी, हरिओम कुंवर भारती, भवानी शंकर भारती, शत्रुघ्न पंडित, महादेव पंडित ,मोना घटक, आशाराम मुंडा, आकाश वर्मा, शकुंतला देवी, सुदामा देवी, सूरज साव और दर्जनों महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए आज़ादी के परवानो की गौरवमयी गाथा पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान और बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया।

Related posts

जीवन को सहज, सुंदर और सफल बनाने वाले दस सूत्र – विजय कुमार शर्मा

newsadmin

योगी कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री अन्न योजना को तीन महीने तक बढ़ाने का लिया गया निर्णय

admin

एक कविता सिंदूर के नाम कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

newsadmin

Leave a Comment