राष्ट्रीय

एक कविता सिंदूर के नाम कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर (बिहार)कुमार संदीप  – एक कविता सिंदूर के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन 6 जून को शहर के माडी़पुर स्थित जे के रेजिडेंसी होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक साहित्यकार डॉ सतीश कुमार साथी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचीय अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ गौरव वर्मा ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा प्रदान करती है और मनुष्यों की संवेदनाएं बचाए रखती है। इससे पूर्व स्वागत भाषण करते हुए शिक्षाविद पवन कुमार सिंह ने साहित्यकारों को इस राष्ट्र की धरोहर बताते हुए कहा की साहित्य जब तक है इंसानियत जिंदा है। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे समाज सेवी आकाश चौधरी ने इस कार्यक्रम में युवाओं को मंचीय अतिथि बनाए जाने पर इसे एक नई पहल बताया और कहा कि जब युवा आगे होंगे तो निश्चय ही समाज हमारा आगे बढ़ेगा। समाजसेवी संजीव साहू ने भी कविताओं गीतों को ऊर्जा का सकारात्मक स्रोत बतलाया। इसके बाद उपस्थित 21 कवियों को सम्मान पत्र, मेडल एवं पुष्प हार से सम्मानित किया गया। इसके बाद काव्य पाठ की शुरुआत हुई। कवित्री डॉ आरती कुमारी ने अपने गीतों से पूरे हॉल में जोश भरने का काम किया– “कोई अगर ललकारे तो जय घोष करो जय हिंद जय हिंद युद्ध का शंखनाद करें उद्घोष करो जय हिंद जय हिंद”, नवोदित रचनाकार एवं पहली बार कविता पाठ करने वाली हिना कुमार ने इन पंक्तियों में अपनी प्रतिभा दिखलाई– “चुटकी भर सिंदूर काफी है आतंक के सर्वनाश के लिए”, कवि एम आर चिश्ती ने इन पंक्तियों से बाह बाही लूटी की “अपनी मिट्टी पर चलने का तरीका सीखो
संगमरमर पर चलोगे तो फिसल जाओगे।” युवा लेखक कुमार संदीप ने वृद्धावस्था के दर्द को अपनी कविता द्वारा अभिव्यक्त किया तो वाकई में वहाँ मौजूद अतिथियों की आँखें नम हो गई। वहीं डॉ. सोनी सुमन ने अनमोल देशभक्ति कविता प्रस्तुत किया तो सभी का हृदय आनंद से भर गया व मन देशभक्तिमय हो गया। कविता पाठ करने वालों में स्मृति सुमन, उमेश राज, अंजनी कुमार पाठक, कुमार संदीप, हेमा सिंह, एम आर चिश्ती, अनुभव राज, डॉ भावना, प्रमोद नारायण मिश्र, डॉ सुजय, सविता राज, अविनाश भारती, डॉ आरती कुमारी, डॉ अनु शांडिल्य, डॉ सोनी सुमन, कुमार विरल, डा देवव्रत अकेला, चंदन कुमार, हिना कुमारी, रेशमी कुमारी, अंशु कुमार, डॉ सिबगतुल्लाह हमीदी और सुप्रिया सिंह ने अपनी रचनाओं से कवि सम्मेलन को ऊंचाई प्रदान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से गृहिणी रेखा कुमारी एवं डॉ अवध पटेल को विशेष प्रतिभा सम्मान दिया गया। कवि सम्मेलन का मंच संचालक कार्यक्रम आयोजक डॉ सतीश कुमार साथी ने किया।

Related posts

सरकार भष्ट्राचार पर रोक लगाकर कर्मचारी सुविधा में की गई कटौती बहाल करे

newsadmin

हर घर तिरंगा लेखन प्रतियोगिता में जि विजय कुमार पुरस्कृत

newsadmin

12thedition of Bharatiya Chhatra Sansad is being inaugurated at MIT-World Peace University. An enthusiastic participation of nearly 10,000 students lightened up this mega annual event with their pulsating energy

newsadmin

Leave a Comment