मनोरंजन

प्रीत – सविता सिंह

वो दो ऑंखें तुम्हारी

पीठ पर ही जमी हुई।

हो गई है एक सदी

पीठ के बल सोई नहीं।

यूँ ही करवट सोते हुये

बीत गया जमाना,

ना जाने उन अँखियों से

कब होगा सामना।

स्यात मदन तुम पढ़ लेते

आकर मेरी आँखों को।

तो यूँ ना हम करवट में सोते

कई सदी से रातों को।

अब मौन ही रह गई प्रिये

हमारी ये कहानी।

प्रीत पर निभाई है

हमने तो बेजुबानी।

– सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर

Related posts

आज के दिन – प्रीती शर्मा

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

जहां दिल लेना और देना गैर कानूनी है – सुभाष आनंद

newsadmin

Leave a Comment