मनोरंजन

स्वच्छ अभियान की समीक्षा बैठक हुई – प्रकाश कुमार राय

neerajtimes.com समस्तीपुर (बिहार) – समस्तीपुर जिले में उप विकास आयुक्त सह उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, समस्तीपुर की अध्यक्षता में सभी प्रखंड समन्वयकों के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। जिसमें ठोस, तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों में तीव्रता लाने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में व्यापक जागरूकता प्रचार-प्रसार कराते हुए घर-घर का कचड़ा उठाव कराने एवं निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई को कार्यरत कराने तथा नियमानुसार उपभोक्ता शुल्क संग्रह का कार्य सुनिश्चित करने एवं पंचायत स्तर पर उपभोक्ता शुल्क/रसीद से संबंधित पंजी  संधारित करेंगे तथा संग्रहित राशि को पंचायत स्थित ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन खाता में जमा कराना सुनिश्चित करने हेतु निदेश दिया गया।

” हमारा शौचालय हमारा सम्मान ” अभियान अंतर्गत जीविका द्वारा चिह्नित शौचालय विहीन परिवारों का शौचालय निर्माण जीविका दीदियों के सहयोग से कराने का निदेश दिया गया। साथ ही शौचालय प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्रक्रिया में तीव्रता लाने हेतु निदेशित किया गया।

उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर गतिविधियों का आयोजन करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही स्वच्छता के महत्व का स्वभाव में व्यावहारिक रूप से स्वच्छता से अच्छे संस्कार बनते हैं। ऐसा विद्यालय के बच्चों को प्रेरित कर स्वच्छता के क्षेत्र में समस्तीपुर जिले को एक अलग पहचान देने हेतु कार्य करने का निदेश दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री संदीप शेखर प्रियदर्शी के द्वारा किया गया।

Related posts

मेरी कलम से – नीलांजना गुप्ता

newsadmin

सफलता – जया भराडे

newsadmin

गीत – मधु शुक्ला

newsadmin

Leave a Comment